रेलवे में 10वीं पास के लिए 14298 वैकेंसी; उत्तराखंड में ड्राफ्ट्समैन की 194 भर्तियां निकलीं।

रेलवे में 10वीं पास के लिए 14298 वैकेंसी; उत्तराखंड में ड्राफ्ट्समैन की 194 भर्तियां निकलीं





नमस्कार, आज टॉप जॉब्स मे  बात रेलवे में 14298 पदो  पर भर्ती की। करेंट अफेयर्स मे बात RBI की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी में तीन नए सदस्यों के शामिल होने की। टॉप स्टोरी मे  बात हायरिंग प्लेटफॉर्म indeed के सर्वे की। इसके मुताबिक भारत में 10 में से 8 कंपनियां अपने एम्प्लॉइज को राइट टु डिस्कनेक्ट देने के पक्ष मे  हैं।
⚫️ करेंट अफेयर्स

 1. RBI की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी मे 3 नए सदस्यों की। नियुक्ति हुई ।
एक अक्टूबर को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) मे  3 नए सदस्यों की नियुक्ति की है। इसमें राम सिंह, सौगत भट्टाचार्य और नागेश कुमार का नाम शामिल हैं। इनके अलावा MPC में 6 सदस्य | RBI के डिप्टी गवर्नर माइकल पात्रा और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजीव रंजन हैं।

पीएम मोदी ने ऑयल इंडिया लिमिटेड के चार 2. CBG प्लांट का शुभारंभ किया

 2 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम में ऑयल इंडिया लिमिटेड के चार कंप्रेस्ड बायो-गैस प्लांट्स के निर्माण का शुभारंभ किया। ये प्लांट असम के गुवाहाटी, जोरहाट, शिवसागर और तिनसुकिया में बनेंगे। इसका उद्देश्य स्वच्छ भारत दिवस यानी 2 अक्टूबर के मौके पर एक सस्टेनेबल और इको फ्रेंडली एनर्जी लैंडस्केप को बढ़ावा देना है।

⚫️टॉप जॉब्स

 1. रेलवे में 14298 पदो  पर भर्ती रेलवे भर्ती बोर्ड ने टेक्नीशियन के पदो के लिए फिर से आवेदन प्रक्रिया शुरू करने का नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार RRB की ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। जिन उम्मीदवारों ने पहले आवेदन किया है, उन्हें दोबारा रजिस्ट्रेशन नहीं करना होगा। कुल 14298 पदो  पर भर्ती होनी है।

⚫️एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

टेक्नीशियन ग्रेड 1 : बीई, बीटेक या बीएससी इंजीनियरिंग की डिग्री। 

टेक्नीशियन ग्रेड 3 : 10वी पास और ITI सर्टिफिकेट प्राप्त उम्मीदवार।

⚫️सिलेक्शन प्रोसेस :
 सीबीटी एग्जाम 
 डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 
 मेडिकल एग्जाम

डेस्क न्यूज 
   सच का आईना



Comments

Popular posts from this blog

गोविंदा के पैर में लगी गोली निकाली गई: खुद की ही रिवॉल्वर से......

आज नवरात्रि का चौथा दिन:कुष्मांडा की सीख मुस्कान के साथ करे बड़े काम की शुरुआत; देवी को चढ़ाए कद्दू के पेठे..