Posts

Showing posts from October, 2024

युवा मित्र मंडल द्वारा आयोजित गणेश नगर मे भारतानन्द सरस्वती जी का प्रवचन हुआ संपन्न..!

Image
  युवा मित्र मंडल द्वारा आयोजित गणेश नगर मे भारतानन्द सरस्वती जी का प्रवचन हुआ संपन्न..!          पालघर..! जिले के औद्योगिक बोईसर शहर के गणेश नगर मे नवरात्रि के तीसरे दिन मां का दर्शन और आरती लिए उमड़ा भक्तों का जनसैलाब।  युवा मित्र मंडल के आयोजक मुकलेश गिरी और उनकी टीम ने शाम की आरती के बाद वृंदावन से पधारे संत भारतानंद सरस्वती जी ने हिंदू समाज को अपना मार्गदर्शन दिया और लव जिहाद और भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने और राष्ट्र के नवनिर्माण के लिए युवाओं को आगे आने को कहा हर बच्चे को सनातनी संस्कार देने के लिए अभिभावकों को प्रेरित किया, और धार्मिक यात्राओं पर पत्थरबाजी और बंगलादेश में निर्दोष हिन्दुओं की हत्याओं का हिसाब चुकाने का समय आ गया हिंदू समाज को जागृत होने की आवश्यकता है। आए हुए अतिथियों का स्वागत मुकेश गिरी और उनकी टीम ने किया अपने भाषण मे राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज मिश्रा ने कहा लवजिहाद मुक्त भारत होना चाहिए ईसाई मिशनरियों द्वारा भालेभाले हिंदुओं को लालच देकर धर्म परिवर्तन करा रहे रोहंगिया घुसपैठियों को देश से बाहर खदेड़ना होगा। इस अवसर पर भाजपा ...

नवरात्रि का छठा दिन माँ कात्यायिनी माँ का स्वरूप

Image
      नवरात्रि का छठा दिन माँ कात्यायिनी माँ का स्वरूप माँ का स्वरूप माँ कात्यायनी अमोघ फलदायिनी हैं, इनका स्वरूप अत्यंत ही भव्य और दिव्य है। इनका वर्ण स्वर्ण के समान चमकीला और भास्वर है। शेर पर सवार माँ की चार भुजाए हैं, इनके बाये हाथ में कमल और तलवार व  दाहिने हाथो में स्वास्तिक व आशीर्वाद की मुद्रा अंकित है। भगवान कृष्ण को पाने के लिए व्रज की गोपियो ने इन्ही की पूजा कालिंदी नदी के तट पर की थी। ये ब्रज मंडल की अधिष्ठात्री देवी के रूप में प्रतिष्ठित हैं।  कौन है माँ कात्यायनी। कत नामक एक प्रसिध्द महर्षि थे महर्षि थे, उनके पुत्र ऋषि कात्य हुए। इन्हीं कात्य के गौत्र में विश्व प्रसिध्द महर्षि थेमहर्षि थे महर्षि कात्यायन उत्पन्न हुए थे। इन्होने भगवती पराम्बा की उपासना करते ने हुए बहुत वर्षों तक बड़ी कठिन तपस्या की थी। उनकी इच्छा थी कि माँ भगवती उनके घर पुत्री के रूप मे जन्म लें। माँ भगवती ने उनकी यह प्रार्थना स्वीकार कर ली। कुछ काल पश्चात जब दानव महिषासुर का अत्याचार पृथ्वी पर बहुत अधिक बढ़ गया था तब भगवान ब्रह...

आज नवरात्रि का चौथा दिन:कुष्मांडा की सीख मुस्कान के साथ करे बड़े काम की शुरुआत; देवी को चढ़ाए कद्दू के पेठे..

Image
  आज नवरात्रि का चौथा दिन:कुष्मांडा की सीख मुस्कान के साथ करे बड़े काम की शुरुआत; देवी को चढ़ाए कद्दू के पेठे.. आज (6 अक्टूबर) माँ दुर्गा की चौथी शक्ति कुष्मांडा की पूजा का दिन है। कुष्मांडा बहुत जल्दी प्रसन्न होने वाली देवी हैं। देवी ने इस स्वरूप में लाल, पीले और हरे रंग के वस्त्र धारण किए हैं, इसलिए इनकी पूजा में भक्तों को लाल, पीले या हरे रंग के कपडे पहनना चाहिए। सुबह स्नान के बाद घर के मंदिर में देवी की पूजा और व्रत करने का संकल्प लें। पूजा करें और दिनभर व्रत रखें। देवी मंत्रों का जप करें। शाम को फिर से देवी की पूजा करने के बाद व्रत खोलें। हमारे शरीर मे सप्त (सात) चक्र हैं, इन सात चक्रों में से देवी कुष्मांडा अनाहत चक्र में वास करती हैं। ⚫️देवी कूष्मांडा की कथा देवी पुराण के अनुसार, सृष्टि के जन्म से पहले अंधकार का साम्राज्य था। उस समय आदिशक्ति जगदम्बा देवी, कूष्मांडा के रुप में सृष्टि की रचना के लिए जरूरी चीजों को संभालकर सूर्य मण्डल के बीच में विराजमान थी। जब सृष्टि रचना का समय आया तो इन्होंने ही ब्रह्मा विष्णु और शिव जी की रचना की। डेस्क न्यूज     सच का आईना....

अमेलिया के रनआउट को लेकर हरमनप्रीत की अंपायर से बहस:

Image
  अमेलिया के रनआउट को लेकर हरमनप्रीत की अंपायर से बहस: 7 मिनट खेल रुका रहा; ऋचा ने छोड़ा कैच; भारत-न्यूजीलैंड मैच के मोमेंट्स.. न्यूजीलैंड ने दुबई में शुक्रवार को विमेंस टी-20 वर्ल्डकप 2024 मे भारत को 58 रन से हरा दिया। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला लिया। टीम ने 20 ओवर मे 4 विकेट खोकर 160 रन बनाए। टारगेट का पीछा कर रही भारतीय टीम 19 ओवर में 102 रन पर ऑलआउट हो गई। इस मुकाबले में कीवी पारी के दौरान अमेलिया केर के रनआउट को लेकर कन्फ्यूजन हुआ। जिसकी वजह । मैच करीब 7 मिनट तक रुका रहा। ऋचा घोष ने छठे ओवर में न्यूजीलैंड की ओपनर सूजी बेट्स का आसान-सा कैच छोड़ दिया। ब्रुक हॉलिडे ने दीप्ति शर्मा को जीवन दान दिया। मैच के टॉप मोमेंट्स... 1. अरुंधती की गेंद पर विकेटकीपर ऋचा घोष ने सूजी बेट्स का कैच छोड़ा न्यूजीलैंड की पारी के छठे ओवर की चौथी गेंद पर विकेटकीपर ऋचा घोष ने कप्तान सूजी बेट्स का कैच छोड़ दिया। उस समय न्यूजीलैंड का स्कोर 50 रन था। अरुंधती ने मिडिल स्टंप पर बॉल डाली। बेट्स जज नहीं कर पाई और उसउसे ऊपर उठा दिया। बॉल विकेट के पीछे काफी ऊंची उठ गई। भारतीय विकेटकीपर ऋचा...

इस हफ्ते सोने-चांदी में रही तेजी.....

Image
इस हफ्ते सोने-चांदी में रही तेजी सोना 324 रुपए बढ़कर 75,964 रुपए पर पहुंचा, चांदी 92,200 रुपए प्रति किलो बिक रही। इस हफ्ते सोने-चांदी के दामो  में तेजी देखने को मिली । इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार पिछले शनिवार यानी 28 सितंबर को सोना 75,640 रुपए पर था, जो अब ( 5 अक्टूबर) को 75,964 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। यानी इस हफ्ते इसकी कीमत 324 रुपए बढ़ी है। वहीं, चांदी की बात करें तो ये पिछले शनिवार को ये 91,448 रुपए पर थी, जो अब 92,200 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। इस हफ्ते इसकी कीमत 752 रुपए बढ़ी है। इस साल चांदी 29 मई को अपने ऑल टाइम हाई 94,280 रुपए प्रति पर पहुंच गई थी। 4 महानगरों और मुंबई में सोने की कीमत ⚫️ दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 71,350 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 77,820 रुपए है। ⚫️ मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 71,200 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 77,670 रुपए है। ⚫️ कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 71,200 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 77,670 रुपए है। ⚫️ चेन्नई ...

रिवाल्वर कांड के बाद गोविंदा की तबीयत को लेकर आया अपडेट, पुलिस ने रिकॉर्ड किया बेटी का बयान.....

Image
रिवाल्वर कांड के बाद गोविंदा की तबीयत को लेकर आया अपडेट, पुलिस ने रिकॉर्ड किया बेटी का बयान... बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा के साथ मंगलवार को बड़ा हादसा हुआ था।जब उनके पैर में गोली लग ई थी। एक्टर के पैर में गलती से उनकी ही रिवाल्वर से गोली लगी थी इसके बाद अस्पताल में इलाज के दौरान उनके पैर से गोली निकाल दी गई है। गोविंद अभय अस्पताल में भर्ती है और आईसीयू में है। हालांकि उनकी हालत अब पहले से काफी बेहतर है।   दर्ज नही हुआ गोविंदा का बयान गोविंदा के मैनेजर के मुताबिक मुंबई पुलिस ने गोविंदा की बेटी टौना से मुलाकात कर उसका बयान दर्ज किया है। हालांकि अभी गोविंदा का बयान दर्ज नहीं हो सका है।  गोविंदा की सेहत में सुधार होने के बाद ही उनका बयान दर्ज होगा। पुलिस ने दी जानकारी एक अधिकारी ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक दया नायक की अगुवाई में अपराध शाखा के एक दल ने मंगलवार को अस्पताल का दौरा किया और अभिनेता से घटना के बारे में बातचीत की। उन्होंने बताया कि गोविंदा घटना के वक्त मंगलवार तड़के अपने आवास पर अकेले थे। उन्होंने बताया कि अभिनेता के पास वेबले कंपनी की लाइसेंसी रिवॉल्वर है...

रेलवे में 10वीं पास के लिए 14298 वैकेंसी; उत्तराखंड में ड्राफ्ट्समैन की 194 भर्तियां निकलीं।

Image
रेलवे में 10वीं पास के लिए 14298 वैकेंसी; उत्तराखंड में ड्राफ्ट्समैन की 194 भर्तियां निकलीं नमस्कार, आज टॉप जॉब्स मे  बात रेलवे में 14298 पदो  पर भर्ती की। करेंट अफेयर्स मे बात RBI की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी में तीन नए सदस्यों के शामिल होने की। टॉप स्टोरी मे  बात हायरिंग प्लेटफॉर्म indeed के सर्वे की। इसके मुताबिक भारत में 10 में से 8 कंपनियां अपने एम्प्लॉइज को राइट टु डिस्कनेक्ट देने के पक्ष मे  हैं। ⚫️ करेंट अफेयर्स  1. RBI की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी मे 3 नए सदस्यों की। नियुक्ति हुई । एक अक्टूबर को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) मे  3 नए सदस्यों की नियुक्ति की है। इसमें राम सिंह, सौगत भट्टाचार्य और नागेश कुमार का नाम शामिल हैं। इनके अलावा MPC में 6 सदस्य | RBI के डिप्टी गवर्नर माइकल पात्रा और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजीव रंजन हैं। पीएम मोदी ने ऑयल इंडिया लिमिटेड के चार 2. CBG प्लांट का शुभारंभ किया  2 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम में ऑयल इंडिया लिमिटेड के चार कंप्रेस्ड बायो-गैस प्लांट्स के निर्माण का शुभारंभ ...

जूनियर एनटीआर की देवरा देखने पहुंचे फैन का निधन:

Image
जूनियर एनटीआर की देवरा देखने पहुंचे फैन का निधन: जूनियर एनटीआर की देवरा देखने पहुंचे फैन का निधन: जूनियर एनटीआर की देवरा देखने डेकन क्रॉनिकल की रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में जूनियर एनटीआर के फैंस के लिए आंध्रप्रदेश के कडप्पा में स्पेशल स्क्रीनिंग रखवाई गई थी। इस दौरान जमनपल्ले गांव से ताल्लुक रखने वाले मस्तान वाली भी फिल्म देखने के लिए अपने गांव से कडप्पा पहुंचेे  थे। फर्स्ट शो में वो अपने दोस्तों के साथ मस्ती करते हुए मूवी एंजॉय कर रहे थे कि अचानक वो बेहोश हो गए। जब उन्हें होश नही  आया तो दोस्त उन्हें नजदीकी प्राइवेट हॉस्पिटल लेकर पहुंचे थे, जहा डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है। फैन का निधन: स्पेशल स्क्रीनिंग देखने गांव से आया था, फिल्म देखते हुए हार्ट अटैक आया। जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर स्टारर फिल्म देवराः पार्ट 1 27 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयाली, कन्नड़ में रिलीज हुई इस फिल्म से जुडे कई वीडियोज सोशल मीडिया पर सुर्खियों हैं, जिनमे फैंस एंजॉय करते नजर आ रहे हैं। इसी बीच खब...

3 अक्टूबर से शुरू होगी नवरात्रि: एक साल में चार बार ऋतुओं के संधिकाल में आती है नवरात्रि, इन दिनो व्रत करना सेहत के लिए है फायदेमंद...

Image
गुरुवार, 3 अक्टूबर से शारदीय यानी आश्विन मास की नवरात्रि शुरू हो जाएगी। देवी पूजा का ये पर्व 11 अक्टूबर तक चलेगा। 11 तारीख को तिथियों की घट-बढ़ की वजह से दुर्गा अष्टमी और दुर्गा नवमी एक ही दिन मनाई जाएगी। नवरात्रि में किए गए व्रत-उपवास से धर्म लाभ के साथ ही स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के मुताबिक, नवरात्रि के नौ दिनो में देवी मां के नौ स्वरूपों की पूजा करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं हो सकती हैं। नवरात्रि के पहले दिन देवी शैलपुत्री, दूसरे दिन ब्रह्माचारिणी, तीसरे दिन चंद्रघंटा,चौथे दिन कुष्मांडा, पांचवें दिन स्कंदमाता, छठे दिन कात्यायनी, सातवें दिन कालरात्रि, आठवें दिन महागौरी और नौवें दिन सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। ऋतुओं के संधिकाल में आती है नवरात्रि ⚫️  एक साल में कुल चार बार नवरात्रि आती है। पहली चैत्र मास में, दूसरी आषाढ़, तीसरी आश्विन में और चौथी माघ मास में। चैत्र और आश्विन मास की नवरात्रियों सामान्य होती हैं। इन नवरात्रियों  सरल तरीकों से पूजा की जाती है। ⚫️ आषाढ़ और माघ मास मे गुप्त नवरात्रि कही जाती है। ...

हरियाणा में मोदी बोले-कांग्रेस को ठगी की लत लगी: उसके राज में दलाल और दामाद मालामाल हुए, ये सबसे बड़ी दलित विरोधी पार्टी....

Image
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस को ठगी की लत लग गई है। उसके राज में दलाल और दामाद मालामाल हुए। कांग्रेस ने हिमाचल मे झूठ बोला, अब हरियाणा मे झूठे वादे बेच रहे हैं।  उन्होंने कहा कि ये पार्टी दलित विरोधी है। कांग्रेस ने डॉ अंबेडकर को चुनाव में दो-दो बार हरवाया। इन्होंने संसद के सेंट्रल हॉल मे उनकी तस्वीर तक नही लगने दी।  पीएम मोदी ने ये बात मंगलवार (1 अक्टूबर) को हरियाणा के पलवल मे आखिरी रैली को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने े कहा कि जब हरियाणा में हुड्डा की सरकार थी तब किसानो के घर में दो रुपए मुआवजा का चेक पहुंचा था। जबकि भाजपा सरकार हजारों रुपए की सम्मान निधि उनके बैंक खातों में पहुंचाती है। पीएम ने कहा कि कांग्रेस हमारी सेना पर भी हमला करती है। हमारी सेना ने दुश्मनों को बार बार पीटा, लेकिन कांग्रेस का शाही परिवार दुश्मनों की तारीफ करता है। कांग्रेस के लोग कहते हैं कि 370 वापस लाएंगे, लेकिन ये नही  कहा कि POK वापस लाएंगे। कांग्रेस ने देश का मुकुट तोड़ दिया। कश्मीर को भी तोड़ दिया। इतना बड़ा हिस्सा गंवा दिया। डेस्क न्यूज  सच का आईना