इस हफ्ते सोने-चांदी में रही तेजी.....

इस हफ्ते सोने-चांदी में रही तेजी सोना 324 रुपए बढ़कर 75,964 रुपए पर पहुंचा, चांदी 92,200 रुपए प्रति किलो बिक रही।



इस हफ्ते सोने-चांदी के दामो  में तेजी देखने को मिली । इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार पिछले शनिवार यानी 28 सितंबर को सोना 75,640 रुपए पर था, जो अब ( 5 अक्टूबर) को 75,964 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। यानी इस हफ्ते इसकी कीमत 324 रुपए बढ़ी है।

वहीं, चांदी की बात करें तो ये पिछले शनिवार को ये 91,448 रुपए पर थी, जो अब 92,200 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। इस हफ्ते इसकी कीमत 752 रुपए बढ़ी है। इस साल चांदी 29 मई को अपने ऑल टाइम हाई 94,280 रुपए प्रति पर पहुंच गई थी।

4 महानगरों और मुंबई में सोने की कीमत

⚫️ दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 71,350 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 77,820 रुपए है।
⚫️ मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 71,200 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 77,670 रुपए है।
⚫️ कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 71,200 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 77,670 रुपए है।
⚫️ चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 71,200 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 77,670 रुपए है।
⚫️ भोपाल : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 71,000 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 77,450 रुपए है।

डेस्क न्यूज 
   सच का आईना....







x

Comments

Popular posts from this blog

गोविंदा के पैर में लगी गोली निकाली गई: खुद की ही रिवॉल्वर से......

रेलवे में 10वीं पास के लिए 14298 वैकेंसी; उत्तराखंड में ड्राफ्ट्समैन की 194 भर्तियां निकलीं।

आज नवरात्रि का चौथा दिन:कुष्मांडा की सीख मुस्कान के साथ करे बड़े काम की शुरुआत; देवी को चढ़ाए कद्दू के पेठे..