हरियाणा में मोदी बोले-कांग्रेस को ठगी की लत लगी: उसके राज में दलाल और दामाद मालामाल हुए, ये सबसे बड़ी दलित विरोधी पार्टी....

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस को ठगी की लत लग गई है। उसके राज में दलाल और दामाद मालामाल हुए। कांग्रेस ने हिमाचल मे झूठ बोला, अब हरियाणा मे झूठे वादे बेच रहे हैं। 


उन्होंने कहा कि ये पार्टी दलित विरोधी है। कांग्रेस ने डॉ अंबेडकर को चुनाव में दो-दो बार हरवाया। इन्होंने संसद के सेंट्रल हॉल मे उनकी तस्वीर तक नही लगने दी। 

पीएम मोदी ने ये बात मंगलवार (1 अक्टूबर) को हरियाणा के पलवल मे आखिरी रैली को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने े कहा कि जब हरियाणा में हुड्डा की सरकार थी तब किसानो के घर में दो रुपए मुआवजा का चेक पहुंचा था। जबकि भाजपा सरकार हजारों रुपए की सम्मान निधि उनके बैंक खातों में पहुंचाती है।

पीएम ने कहा कि कांग्रेस हमारी सेना पर भी हमला करती है। हमारी सेना ने दुश्मनों को बार बार पीटा, लेकिन कांग्रेस का शाही परिवार दुश्मनों की तारीफ करता है। कांग्रेस के लोग कहते हैं कि 370 वापस लाएंगे, लेकिन ये नही  कहा कि POK वापस लाएंगे। कांग्रेस ने देश का मुकुट तोड़ दिया। कश्मीर को भी तोड़ दिया। इतना बड़ा हिस्सा गंवा दिया।

डेस्क न्यूज 
सच का आईना

Comments

Popular posts from this blog

गोविंदा के पैर में लगी गोली निकाली गई: खुद की ही रिवॉल्वर से......

रेलवे में 10वीं पास के लिए 14298 वैकेंसी; उत्तराखंड में ड्राफ्ट्समैन की 194 भर्तियां निकलीं।

आज नवरात्रि का चौथा दिन:कुष्मांडा की सीख मुस्कान के साथ करे बड़े काम की शुरुआत; देवी को चढ़ाए कद्दू के पेठे..