अमेलिया के रनआउट को लेकर हरमनप्रीत की अंपायर से बहस:
अमेलिया के रनआउट को लेकर हरमनप्रीत की अंपायर से बहस: 7 मिनट खेल रुका रहा; ऋचा ने छोड़ा कैच; भारत-न्यूजीलैंड मैच के मोमेंट्स..
न्यूजीलैंड ने दुबई में शुक्रवार को विमेंस टी-20 वर्ल्डकप 2024 मे भारत को 58 रन से हरा दिया। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला लिया। टीम ने 20 ओवर मे 4 विकेट खोकर 160 रन बनाए। टारगेट का पीछा कर रही भारतीय टीम 19 ओवर में 102 रन पर ऑलआउट हो गई। इस मुकाबले में कीवी पारी के दौरान अमेलिया केर के रनआउट को लेकर कन्फ्यूजन हुआ। जिसकी वजह । मैच करीब 7 मिनट तक रुका रहा। ऋचा घोष ने छठे ओवर में न्यूजीलैंड की ओपनर सूजी बेट्स का आसान-सा कैच छोड़ दिया। ब्रुक हॉलिडे ने दीप्ति शर्मा को जीवन दान दिया। मैच के टॉप मोमेंट्स...
1. अरुंधती की गेंद पर विकेटकीपर ऋचा घोष ने सूजी बेट्स का कैच छोड़ा
न्यूजीलैंड की पारी के छठे ओवर की चौथी गेंद पर विकेटकीपर ऋचा घोष ने कप्तान सूजी बेट्स का कैच छोड़ दिया। उस समय न्यूजीलैंड का स्कोर 50 रन था। अरुंधती ने मिडिल स्टंप पर बॉल डाली। बेट्स जज नहीं कर पाई और उसउसे ऊपर उठा दिया। बॉल विकेट के पीछे काफी ऊंची उठ गई। भारतीय विकेटकीपर ऋचा घोष बॉल के नीचे तो पहुंच गई, लेकिन कैच नहीं पकड़ सकीं।
2. श्रेयांका पाटिल ने बेट्स का शानदार कैच लिया 8वें ओवर की चौथी गेंद पर श्रेयांका पाटिल ने अरुंधति रेड्डी की गेंद पर न्यूजीलैंड की कप्तान सूजी बेट्स का बाउंड्री लाइन पर शानदार कैच लिया। सूजी बेट्स ने 24 गेंदो पर 27 रन बना कर आउट हुई।
3. रनआउट पर कनफ्यूजन, मैच रुका रहा पहली पारी में अमेलिया केर को रनआउट न दिए जाने को लेकर विवाद की स्थिति बन गई। भारतीय टीम ने 14वें ओवर में केर के दूसरे रन लेने के प्रयास में रन आउट की अपील की, लेकिन अंपायर ने नकार दिया।


Comments
Post a Comment